अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में पैदल मार्च, कलेक्टर महेंद्र खड़गावत का पुतला दहन

आज डीडवाना महापड़ाव के आठवें दिन अखिल भारतीय किसान सभा व किसानों ने मिलकर रहमान गेट से जिला कलेक्टर कार्यालय तक जोरदार पैदल मार्च निकाला। किसानों का काफिला ट्रैक्टर–ट्रॉली, गाड़ियों, मोटरसाइकिलों और पैदल जत्थों के साथ डीजे की धुन पर नारे लगाते हुए मुख्य बाजारों से होता हुआ अस्पताल चौराहा पार कर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचा।
जिला कलेक्टर महेंद्र खड़गावत के खिलाफ किसानों का गुस्सा खूब फूटा और जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर पहुंचकर किसानों ने उनका पुतला दहन किया। पुतला दहन के माध्यम से किसानों ने जिला प्रशासन व सरकार की नीतियों के प्रति अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया और अपनी मांगों को शीघ्र मानने की चेतावनी दी।
इस दौरान मंच पर व आंदोलन में मुख्य रूप से चेतन जी डूडी, पूर्व विधायक डीडवाना (कांग्रेस), किसान सभा जिला सचिव मोतीलाल शर्मा, भागीरथ यादव (किसान सभा जिला) उपाध्यक्ष ,राहुल भाकर(यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव), देवा राम मांडिया (किसान सभा तहसील अध्यक्ष),रामचंद्र रणवा (किसान स
महापड़ाव भा तहसील सचिव ), मनोज स्वामी(नौजवान सभा जिला अध्यक्ष), समाजसेवी हाकम अली देसवाली, सरपंच नवाज शरीफ (रामसाबास), तथा उस्मान अली, शाकिर खान सवालिन गहलोत, अब्दुल सलाम सहित बड़ी संख्या में किसानों व स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।



