E-Paperhttps://globaldidwananews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedदेशधर्म
अयोध्या: राम मंदिर 500 वर्ष बाद पूर्ण, प्रधानमंत्री ने किया ध्वजारोहण
“अयोध्या में इतिहास का स्वर्णिम अध्याय, प्रधानमंत्री द्वारा ध्वजारोहण के साथ राम मंदिर का भव्य लोकार्पण पूर्ण”
रिपोर्ट : हेमलता शर्मा
अयोध्या में स्थित भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण मंगलवार को आधिकारिक रूप से पूर्ण घोषित किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री ने मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराकर ध्वजारोहण किया।समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह ध्वज “राम राज्य की गौरवगाथा का प्रतीक है और सदियों पुराने घावों को भरने वाला क्षण है।”सुबह से ही अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया और पूरे वातावरण में वैदिक मंत्रों की गूंज सुनाई देती रही। नव-स्थापित ध्वज मंदिर की चोटी पर लहराता हुआ श्रद्धालुओं के लिए एक आध्यात्मिक आकर्षण का केंद्र बना रहा।मंदिर निर्माण के पूर्ण होने के साथ ही लगभग पाँच शताब्दियों की प्रतीक्षा का ऐतिहासिक अंत हो गया है।


