Cyber Fraud: नागौर में करोड़ों की ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 24 खाताधारक गिरफ्तार
यूको बैंक के 84 म्यूल अकाउंट से हुआ फर्जी लेन-देन, हरियाणा–UP–महाराष्ट्र–दिल्ली तक फैले थे तार

नागौर। GDN NEWS) साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नागौर पुलिस ने इंटर-स्टेट साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 24 संदिग्ध खाताधारकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 21 एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किए हैं। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि यूको बैंक के 84 म्यूल अकाउंट्स से करोड़ों रुपये की संदिग्ध साइबर ठगी का लेन-देन होने की शिकायतें मिल रही थीं।पुलिस की गहन जांच में सामने आया कि इन खातों के माध्यम से बड़ी मात्रा में साइबर फ्रॉड की रकम नागौर के जरिए होकर गुजरी। करीब 72 घंटे के विशेष अभियान के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि इस नेटवर्क के तार हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली तक जुड़े हुए हैं।संयुक्त टीमों ने आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई कर 24 खाताधारकों को एक साथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में सदर थाना, कोतवाली थाना, खींवसर थाना, मूण्डवा थाना, रोल, भावण्डा, कुचेरा, थांवला, खाटूबड़ी पुलिस टीमों के साथ साइबर सेल की सक्रिय भूमिका रही।कार्रवाई में सदर थाने के हैड कांस्टेबल गुमानाराम, कांस्टेबल हनुमानराम, सुरेंद्र, रिछपाल, बाबूलाल, नीलू, मनीराम, सुरेश, सेठाराम तथा साइबर सेल के श्यामप्रताप का विशेष योगदान रहा।
इनको किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी नागौर की नेहरू कॉलोनी निवासी राजेश कुमार नायक (37), भाकरोद निवासी मुकेश फरड़ौदा (24), बासनी निवासी मोहम्मद हुसैन (24), रोल निवासी सुरेन्द्र वाल्मीकि (26), कुम्हारी निवासी अर्जुन शर्मा (20), मूण्डवा निवासी दौलत तेली (30), रजब अली (19), शराफत सांई (20), सुभाष भार्गव (30), सोढ़ों की ढाणियां, सारणवास निवासी सईद खां (22), बड़ी खाटू निवासी अनोपचंद रेगर (30) को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार रेगरों का मोहल्ला बड़ली निवासी मुकेश रेगर (30), कलनी कुमारान निवासी मकबूुल मिरासी (19), आलनियावास निवासी सोहिल मिरासी (19), शीलगांव निवासी महादेवराम जाट (30), नागौर के नकास गेट निवासी अरुण वाल्मीकि (21), लुहारपुरा निवासी मोहम्मद राशिद (26), बलाया निवासी गोरधन मेघवाल (34), सारणवास निवासी आबिद कायमखानी (38), मूण्डवा निवासी बरकत अली (28), बड़ी खाटू निवासी रविकुमार रेगर (29), हिलोड़ी निवासी रसीद तेली (20), ग्वालू निवासी सुंदरसिंह राजपूत (30) एवं भडाणा निवासी पवन प्रजापत (19) को गिरफ्तार किया है।
