डीडवाना–कुचामन।
जिले में प्रशासनिक ढाँचे के पुनर्गठन और सार्वजनिक सुविधाओं को विस्तार देने की दिशा में महत्वपूर्ण गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। डीडवाना जिला अस्पताल के लिए सुपका गाँव में भूमि आवंटन का प्रस्ताव तैयार कर संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। प्रस्तावित स्थान जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित है।
इसी तरह केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए गाँव ललासरी में भूमि आवंटन का प्रस्ताव भी भेजा गया है, जिसकी जिला मुख्यालय से दूरी लगभग 25 किलोमीटर बताई जा रही है।
ग्लोबल डीडवाना न्यूज
ब्यूरो रिपोर्ट आनंद अम्बापा



