डीडवाना में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का ऐतिहासिक स्वागत: कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

डीडवाना (ग्लोबल डीडवाना न्यूज़):
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच को लगातार दूसरी बार जिम्मेदारी मिलने के बाद आज वे अपने प्रवास के दौरान डीडवाना पहुंचे। खाटू श्याम जी के दर्शन कर सीकर के रास्ते डीडवाना पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह माला और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा के आवास पर उनका विशेष अभिनंदन किया गया, वहीं जिला परिवहन कार्यालय के सामने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में दाधीच का जोरदार स्वागत हुआ।
स्वागत सत्कार के बाद दाधीच ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे एक सौभाग्यशाली कार्यकर्ता हैं जो पार्टी में मंत्री और उपाध्यक्ष पद पर बीते ग्यारह साल से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार और नई कार्यकारिणी के गठन का फायदा आने वाले निकाय और पंचायती राज चुनावों में मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारा एक ही लक्ष्य है कि आने वाले 2028 में प्रदेश में भाजपा की सरकार दोबारा रिपीट हो, जिसका रोडमैप पार्टी अध्यक्ष के साथ मिलकर तैयार करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही सर्वोच्च प्राथमिकता है और पार्टी सदैव उनके लिए काम करती है। पार्टी और संगठन का परिवार बड़ा हुआ है, ऐसे में मतभेद हो सकते हैं लेकिन मनभेद कहीं नहीं है। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेंगे।
डीडवाना में स्वागत कार्यक्रम के बाद दाधीच जायल में गोठ मांगलोद माताजी मंदिर में दर्शन कर मुंडवा होते हुए मेड़ता के लिए रवाना हुए, जहां वे मीरा मंदिर में दर्शन कर कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे। इस अवसर पर प्रवीण पुरोहित, नितेश माथुर, मुराद खान मलवान, एडवोकेट यूसुफ खान, सद्दाम खान आकोदा, परवेज खान खारिया, आदिल खान, बशीर खान मलवान, एडवोकेट जमन सिंह, एडवोकेट विजय सिंह, एडवोकेट गोविंद सिंह, हबीब खान चोलुखां, आशीष शर्मा, गोपीराम गोदारा, रघुवीर भाकर, जाकिर कुरैशी, ओंकार सिंह, श्री भगवान प्रजापत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट: सुखदेव ढाका ग्लोबल डीडवाना न्यूज़