DidwanaKuchamanLadnunMakranaNagaurक्राइमटॉप न्यूज़मेड़ता सिटीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

डीडवाना : सुपका गांव में पशुपालकों और किसानों में खूनी संघर्ष

भेड़ चराने को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, चार गंभीर घायल

डीडवाना उपखंड के सुपका गांव में सोमवार को पशुपालकों और किसानों के बीच भेड़ चराने को लेकर हुई मामूली तकरार देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से लाठियाँ और कुल्हाड़ियाँ चल गईं, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।संघर्ष में सुपका निवासी गोपाल गुर्जर, मनोज गुर्जर और ओमप्रकाश गुर्जर गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि आस की ढाणी के रामूराम धेतरवाल भी चोटिल हुए। जानकारी के अनुसार दो लोगों पर सिर में कुल्हाड़ी से वार किए गए, जिससे उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को तत्काल राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल, डीडवाना पहुँचाया, जहां उनका उपचार जारी है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए गांव में एहतियातन पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!