डीडवाना के समीप गाँव आस की ढाणी में द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न
डीडवाना, 23 नवंबर 2025 — मुस्लिम भट्टी समाज की युवा भट्टी सेवा संस्थान एवं मानव सेवा इंडियन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को गाँव आस की ढाणी में द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन धूमधाम से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री यूनुस खान तथा विशेष अतिथि नियाज़ खान (लाडनूं) उपस्थित रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में समाजजन एवं ग्रामीणों ने भाग लिया, जिससे परिसर में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी।
सम्मेलन के दौरान कुल 14 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न कराया गया। आयोजन समितियों द्वारा नवविवाहित दंपतियों को घरेलू उपयोग की सामग्रियाँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया।
समाज प्रतिनिधियों ने बताया कि इस प्रकार के सामूहिक विवाह कार्यक्रम सामाजिक एकता, सद्भाव और आर्थिक सहयोग की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं एवं स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।
इस कार्यकर्म में कुल 14 जोड़े विवाहित हुवे जो इस प्रकार है –
साजिद s/o रहमान दुल्हन अरूला d/o असतली
(गंगा नगर), तालिम S/O मुस्ताक दुल्हन बुलबुल D/O असतली (गंगा नगर), लियाकत S/O रजब दुल्हन ईकीया D/O सलीम जी (जयपुर), सिकन्दर खान S/O रसुल खान दुल्हन शाइना बानु D/O सलीम (सुपका), सकिल S/O इस्लाम दुल्हन तम्मना D/O सलीम(सुपका), जायद अली S/O इब्राहीम जी दुल्हन माफिया D/O निसार खान (खुनखुना) (जयपुर), समीर खान S/O आमीन मोहम्मद गंगानगर,दुल्हन मुश्कान D/O फिरोज (गिरधारीपुरा), सोयल S/O अनवर दुल्हन आसमिन D/O इसलाम (जयपुर), साजीत S/O जाबीर हुसैन दुल्हन सिमरन D/O आलम अली (गिरधारी पूरा),असान S/O मुराद जी दुल्हन नजमा D/O सिकन्दर(जयपुर), अरबाज खान S/O अजीत खा दुल्हन निशाद(सरदार पूरा), नोसाद S/O कथ्थुम दुल्हन तमन्ना बानो D/O असलम खान (प्यावा), इरफान S/O इकबाल दुल्हन मुस्कान D /O इसब (जयपुर), अरबाज S/O फाजलुद्दीन दुल्हन सानीया D/O जमील
(सुपका)

