
ग्लोबल डीडवाना न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट सुखदेव ढाका (जसवंतगढ़) डीडवाना–कुचामन पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत कड़ी और प्रभावी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने हाईवे पर स्थित विभिन्न होटलों व ढाबों की गहन चैकिंग कर संदिग्ध गतिविधियों पर सख्ती से नजर रखी।इसी दौरान जसवंतगढ़ थाना पुलिस की सांयकालीन गश्त टीम ने सालासर हाईवे पर स्थित चिरमी होटल में कार्रवाई करते हुए तीन पुरुष व एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। प्रारम्भिक पूछताछ एवं सत्यापन के बाद पुलिस ने सभी को धारा 170 BNS के अंतर्गत गिरफ्तार कर कार्रवाई आगे बढ़ाई।जिला पुलिस ने कहा है कि हाईवे पर असामाजिक तत्वों, अवैध गतिविधियों तथा संदिग्ध मूवमेंट पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


