⭐ GLOBAL DIDWANA NEWS – Morning International Bulletin 🌍 Today’s Biggest International + National Highlights (28 Nov 2025) 📝 Reporter: Hemlata Sharma
1️⃣ भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram–I तैयार
भारत ने अंतरिक्ष इतिहास में बड़ा कदम रखा। स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा निर्मित Vikram–I Orbital Rocket को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली लॉन्च प्रीव्यू किया।
ऊंचाई: 7 मंजिला इमारत जितनी
लॉन्च वर्ष: 2026
क्षमता: 300 किग्रा सैटेलाइट ले जाने में सक्षम
→ भारत की प्राइवेट स्पेस इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर।
2️⃣ संसद में अब नहीं गूंजेंगे “वंदे मातरम” और “जय हिंद” जैसे नारे
राज्यसभा के नए बुलेटिन के तहत सांसदों को भाषण समाप्ति पर “जय हिंद”, “वंदे मातरम”, “थैंक्स” जैसे शब्दों का प्रयोग न करने का निर्देश।
→ उद्देश्य: सदन में अनुशासन और संसदीय मर्यादा को मजबूत करना।
3️⃣ हॉन्गकॉन्ग में भीषण आग — 54 की मौत, 250 लोग लापता
ताई पो जिले के 31 मंजिला टावरों में लगी आग से हाहाकार।
8 आवासीय ब्लॉक पूरी तरह प्रभावित
700+ फायरफाइटर्स राहत में जुटे
3 संदिग्ध गिरफ्तार
→ अब तक 54 मौतें, संख्या बढ़ने का डर।
4️⃣ पाकिस्तान में हलचल — जेल में बंद पूर्व PM इमरान खान की मौत की अफवाहें
इमरान खान की खराब तबीयत और कथित मौत की खबरों से पूरे पाकिस्तान में तनाव।
बहनें 3 हफ्तों से मुलाकात को तरस रहीं
सरकार और सेना की चुप्पी ने मामला और पेचीदा किया
→ समर्थक जेल के बाहर प्रदर्शन कर रहे।
5️⃣ केरल CM पिनरई विजयन को बम से उड़ाने की धमकी — FIR दर्ज
सोशल मीडिया पर धमकी भरे कमेंट के बाद एक स्वयंभू नन के खिलाफ मामला दर्ज।
→ पुलिस साइबर ट्रैकिंग में जुटी
6️⃣ बांग्लादेश: शेख हसीना के बेटे–बेटी पर कार्रवाई
पूर्व PM शेख हसीना को जमीन घोटाले में 21 साल की सजा के बाद अब उनके बच्चों पर भी भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ा फैसला।
→ हसीना भारत में शरण लिए हुए हैं।
7️⃣ क्रेडिट स्कोर अब हर 7 दिन में अपडेट होगा
RBI का नया सिस्टम:
महीने में 5 बार स्कोर अपडेट तारीखें: 7, 14, 21, 28 और माह का अंतिम दिन
→ ग्राहकों को तुरंत लाभ।
8️⃣ असम में बहुविवाह पर बैन लगाने वाला बिल पास
अब बहुविवाह अपराध — 7 साल जेल + ₹1.40 लाख मुआवजा।
→ CM हिमंत बिस्वा सरमा बोले: “यह UCC की ओर पहला कदम।”
9️⃣ नेपाल ने फिर छेड़ा 2020 वाला विवाद — नया नोट विवादित
नेपाल ने 100 रुपये का नया नोट जारी किया, जिसमें कालापानी–लिपुलेख अपने नक्शे में शामिल बताए।
→ भारत ने पहले भी इसे एकतरफा दावा कहा था।
🔟 चीन में ट्रेन हादसा — 11 श्रमिकों की मौत
युन्नान प्रांत में ट्रायल के दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आए श्रमिक।
→ 2 घायल, जांच आदेश।


