DidwanaE-PaperLadnunक्राइमदेशराजस्थानलोकल न्यूज़
Trending

लाडनूं के किसानों के लिए बड़ी राहत

70% तक फसल ख़राबा, पुनः रिपोर्ट सरकार को भेजी गई — जल्द जारी होगी राहत राशि

 

70% तक फसल ख़राबा, पुनः रिपोर्ट सरकार को भेजी गई — जल्द जारी होगी राहत राशि

लाडनूं क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रशासन द्वारा तैयार की गई फसल नुकसान की पुनः रिपोर्ट में लगभग 70% तक फसल ख़राबा दर्ज किया गया है। यह रिपोर्ट दोबारा सरकार को भेज दी गई है, जिसके आधार पर अब लाडनूं के किसानों को भी राहत राशि जारी की जाएगी।

स्थानीय विधायक मुकेश भाकर ने बताया कि किसानों की लगातार मांग और प्रयासों के बाद प्रशासन ने विस्तृत नुकसान आकलन कर रिपोर्ट सरकार तक पहुंचा दी है। 70% तक फसल नुकसान दर्ज होने के बाद किसानों को मिलने वाली सहायता राशि में अब बढ़ोतरी की संभावना है।

इस निर्णय से किसानों में खुशी और राहत का माहौल है। किसानों का कहना है कि समय पर मिलने वाली यह आर्थिक सहायता उनकी अगली फसल की तैयारी में बड़ी मदद करेगी।

— ग्लोबल डीडवाना न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!