DidwanaKuchamanMakranaNagaurदेशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

मकराना–मंगलाना ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा, मार्बल पाउडर से भरा ट्रक पलटने से यातायात घंटों रहा बाधित

मकराना–मंगलाना रेलवे ओवरब्रिज

मकराना। शहर के व्यस्त मकराना–मंगलाना रेलवे ओवरब्रिज पर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे बड़ा हादसा हो गया। मकराना से कानपुर की ओर जा रहा मार्बल पाउडर से भरा भारी ट्रक अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गया, जिससे ओवरब्रिज का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक के सामने अचानक सड़क पर एक बाधा आ गई, जिस पर चालक को मजबूरन तेज ब्रेक लगाना पड़ा। अचानक लगे झटके से ट्रक का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और नीचे की ओर झुक गया, जिसके बाद ट्रक का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया और वह ओवरब्रिज पर ही पलट गया।हादसे के तुरंत बाद ट्रक में भरा मार्बल पाउडर ब्रिज पर फैल गया, जिससे सड़क पर फिसलन बढ़ गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे तथा ट्रैफिक को डायवर्ट कर सफाई व राहत कार्य शुरू किया।ओवरब्रिज पर ट्रक पलटने से कई घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक को भारी नुकसान पहुँचा है।पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और ओवरब्रिज की क्षति का आकलन भी किया जा रहा है।

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!