DidwanaKuchamanLadnunMakranaNagaurटॉप न्यूज़मेड़ता सिटीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

नागौर जिला मुख्यालय : दिशा समिति बैठक में बड़ा निर्णय यू

आंगनबाड़ी व आशा सहयोगिनियों की तनख्वाह बढ़ाने के निर्देश, 250 गांव केंद्रों से वंचित

नागौर जिला मुख्यालय पर कल समन्वय सतर्कता समिति (दिशा) की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सांसद महोदय ने की, जिसमें जिला प्रमुख, प्रधान, समिति सदस्य और सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न योजनाओं और समस्याओं की गहन समीक्षा की गई।250 गांवों में अब भी नहीं खुले आंगनबाड़ी केंद्र बैठक में जिला आंगनबाड़ी अधिकारी से जब जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि

डीडवाना जिले के 250 गांव अभी भी आंगनबाड़ी केंद्रों से वंचित हैं। निर्वाचन क्षेत्र में यह स्थिति चिंताजनक मानी गई।

सांसद महोदय ने जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन सभी गांवों में जल्द से जल्द आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाएं और संबंधित विभाग कार्ययोजना बनाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

आशा सहयोगिनी और सेविकाओं का मानदेय बढ़ाने के निर्देश वर्तमान में—आशा सहयोगिनी को ₹10,000 मासिक सेविका को ₹5,000 मासिक मानदेय दिया जा रहा है।बैठक में सांसद महोदय ने इसे अपर्याप्त बताते हुए जिला कलेक्टर नागौर को निर्देश पारित करने को कहा कि—आशा सहयोगिनी का मानदेय ₹20,000 मासिक किया जाए।सेविका का मानदेय ₹15,000 मासिक निर्धारित किया जाए।इस फैसले से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने सांसद महोदय को धन्यवाद व्यक्त किया। डीडवाना न्यूज़ रिपोर्ट : आनंद अंबापा पत्रकार

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!