PBM अस्पताल में फायर सेफ्टी मॉकड्रिल, “कम्युनिकेशन गैप” आया सामने — सुधार के दिए निर्देश
बीकानेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल PBM हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी और इमरजेंसी व्यवस्थाओं की जांच के लिए आज मॉकड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान जयपुर से मेडिकल एजुकेशन डायरेक्ट्रेट की तीन सदस्यीय टीम ने अस्पताल के सभी महत्वपूर्ण सेक्शनों का निरीक्षण किया।

टीम में शामिल DMA के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गोपाल झालानी ने बताया कि—
👉 “स्टाफ का रेस्पॉन्स टाइम सही रहा, लेकिन कई जगह पर कम्युनिकेशन गैप सामने आया है। इसकी तुरंत सुधार के निर्देश दिए गए हैं।”
टीम ने ट्रॉमा सेंटर, आईसीयू, इमरजेंसी विभाग सहित अन्य जगहों पर मॉकड्रिल कर पूरी रिपोर्ट तैयार की।
PBM अधीक्षक डॉ. बी.सी. घिया ने कहा—
👉 “मॉकड्रिल बेहतर रही। जो भी छोटी-मोटी कमियां और कम्युनिकेशन गैप सामने आया है, उसे अगले 24 घंटों में दुरुस्त कर दिया जाएगा।”
जयपुर के SMS अस्पताल में हाल ही में हुई आगजनी के बाद प्रदेशभर में फायर सेफ्टी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अधिक सतर्कता बरत रहा है। उसी के तहत PBM में भी ये मॉकड्रिल की गई