पेशावर, पाकिस्तान | ब्यूरो
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में शनिवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ। शहर के सदर बाजार स्थित फ्रंटियर कोर (FC) चौक पर दो शक्तिशाली धमाकों के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।धमाकों के तुरंत बाद कई हमलावर पैरामिलिट्री फोर्स फ्रंटियर कोर के हेडक्वार्टर परिसर में घुस गए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया।सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों और पुलिस ने इलाके को घेर लिया और जवाबी कार्रवाई शुरू की। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, परिसर के भीतर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।घटना के बाद आसपास के बाजारों को तत्काल बंद करा दिया गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई। प्रशासन ने राहत और बचाव दलों को भी मौके पर भेज दिया है।हमले में हताहतों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।



