राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) ग्रामीण विकास विभाग द्वारा एक दिवसीय बैंकर्स वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रणजीत, जिला विकास प्रबंधक (नाबार्ड) मोहित जांदू, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी नागौर विकास जैन, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी डीडवाना–कुचामन नवेंदु चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक राजस्थान ग्रामीण बैंक एच. पी. विजय मुख्य आतिथ्य के रूप में उपस्थित रहे।
जिला प्रबंधक हरि नारायण ने सामुदायिक संगठन, ग्राम संगठन तथा स्कूल स्तरीय संगठनों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उनकी कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला।जिला प्रबंधक सी. आर. कुमावत ने वित्तीय समावेशन, समूहों के डिजिटल फाइनेंस, लखपति दीदी योजना, आजीविका विकास एवं व्यक्तिगत ऋण की इस वित्तीय वर्ष की प्रगति पर चर्चा करते हुए कैशलेस लेन–देन के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
जिला विकास प्रबंधक मोहित जांदू ने समूह सदस्यों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के संबंध में बैंकर्स से चर्चा की तथा नाबार्ड के योगदान की जानकारी दी।जिला अग्रणी बैंक अधिकारी विकास जैन एवं नवेंदु चौधरी ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से संबंधित दिशा–निर्देशों की जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधकों से समूहों के क्रेडिट लिंकेज में पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया।क्षेत्रीय प्रबंधक राजस्थान ग्रामीण बैंक एच. पी. विजय ने क्रेडिट लिंकेज में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया तथा 5 दिसंबर को मेगा क्रेडिट कैंप आयोजित किए जाने की घोषणा की।
यूको बैंक के नोडल प्रभारी दिलीप कुमार ने यूको बैंक द्वारा स्वयं सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज में और अधिक गति लाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में जिला प्रबंधक रोहिताश भाटी, विकास शिंदे, छोटूराम प्रजापत, मुकेश चौधरी, गौतम सावर्ण, ब्लॉक प्रभारी, बैंक सखी सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।
अंत में जिला प्रबंधक हरि नारायण द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

hansrajpanwa@gmail.com