
अयोध्या। राम मंदिर परिसर में आज का दिन इतिहास के स्वर्णिम अध्यायों में दर्ज हो गया, जब मंदिर पूर्णता के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत ने धर्मध्वजा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
मंदिर निर्माण के समापन के बाद पहली बार राम दरबार की विशेष पूजा हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना की। इस दौरान वे रामलला के लिए विशेष वस्त्र और चंवर लेकर पहुंचे, जिन्हें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान के चरणों में अर्पित किया गया।
पूरे अयोध्या में पर्व जैसा माहौल रहा—घंटों-घड़ियाल, दीपों की रोशनी और जय श्री राम के उद्घोषों से शहर गुंजायमान दिखाई दिया। कार्यक्रम में मौजूद संतों, श्रद्धालुओं और अधिकारियों ने इसे नए भारत की सांस्कृतिक पुनर्जागृति का क्षण बताया।
ग्लोबल डीडवाना न्यूज़ आपके लिए अयोध्या के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की हर अपडेट लगातार पहुंचाता रहेगा।

