अखिल भारतीय ढाका परिवार का भव्य सम्मान समारोह 13 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होगा
राष्ट्रीय स्तर पर चयनित ढाका समाज की प्रतिभाओं को मिलेगा विशेष सम्मान
जयपुर।अखिल भारतीय ढाका परिवार द्वारा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं के सम्मान के लिए 13 दिसंबर 2025, शनिवार को जयपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन डॉक्टर महेंद्र ढाका (रेडियोलॉजिस्ट) की ओर से किया जा रहा है। समारोह का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय प्रशासनिक सेवाओं में चयनित ढाका समाज के युवाओं को सम्मानित करना और उनकी उपलब्धियों को समाज के सामने गौरव के रूप में प्रस्तुत करना है।
इस कार्यक्रम में ढाका समाज के शीर्ष पदाधिकारी अपनी टीमों सहित उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मिलित होंगे—
एडवोकेट बाबूलाल ढाका — राष्ट्रीय अध्यक्ष
रामनिवास ढाका — राष्ट्रीय संरक्षक
देवाराम ढाका — राष्ट्रीय प्रदेश अध्यक्ष (राजस्थान)
जयपाल ढाका हिसार — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
साथ ही राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित सभी राज्यों के राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष अपने-अपने दलों के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
समारोह का प्रमुख उद्देश्य ढाका समाज के उन सभी युवाओं को सम्मानित करना है जिन्होंने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर राष्ट्रीय प्रशासनिक सेवाओं में श्रेष्ठ रैंक प्राप्त की है। चाहे वे जाट ढाका हों या बिश्नोई ढाका, सभी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से ढाका समाज का नाम देशभर में रोशन किया है।
कार्यक्रम का विवरण
दिनांक: 13 दिसंबर 2025
दिन: शनिवार
स्थान: जयपुर
आयोजक: डॉक्टर महेंद्र ढाका
समाज की ओर से सभी सदस्यों से अपील की गई है कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर अवश्य उपस्थित हों और प्रतिभावान युवाओं का उत्साह बढ़ाएं।


