DidwanaKuchamanLadnunMakranaNagaurदेशधर्ममेड़ता सिटीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

भजनों से गूंजा श्री श्याम मंदिर परिसर, श्रद्धा के साथ मनाया गया पौष बड़ा महोत्सव

बस्सी की ढाणी स्थित श्री श्याम मंदिर में चारभुजा महिला मंडल के तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन

पादूकलां।
कस्बे के बस्सी की ढाणी स्थित श्री श्याम मंदिर परिसर में बुधवार को पौष बड़ा महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। चारभुजा महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
पंडित पुखराज शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री श्याम बाबा की विशेष पूजा-अर्चना कर पौष बड़ा का भोग अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने बाबा की चौखट पर शीश नवाकर माला, फूल एवं प्रसाद अर्पित करते हुए परिवार, गांव और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान चारभुजा महिला मंडल की महिलाओं ने श्री श्याम बाबा सहित देवी-देवताओं के भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी। भजनों की गूंज से मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया और श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे।
महाआरती के पश्चात बाबा को पौष बड़ा का भोग लगाया गया तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता एवं धार्मिक आस्था का सुंदर संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर कौशल्या देवी बोहरा, मेना देवी, संतोष देवी टाक, नेनी देवी प्रजापत, बसंती देवी सोनी, सुगनी देवी प्रजापत, भजनी देवी प्रजापत, सुंदर देवी सेन, जमना देवी सेन सहित श्री श्याम मित्र मंडल विकास समिति के सदस्य एवं चारभुजा महिला मंडल की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!