DidwanaKuchamanराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

डीडवाना–कुचामन में जिला कलेक्टर फुल एक्शन मोड में, अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के सख्त आदेश

सरकारी व चरागाह भूमि पर अवैध कब्जों पर सख्ती, अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी

डीडवाना–कुचामन जिले में सरकारी व गैर-मुमकिन (चरागाह) भूमि पर हो रहे अवैध निर्माणों को लेकर जिला कलेक्टर पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। जिला कलेक्टर डॉ महेंद्र खडगावत ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि बिना किसी ढिलाई के सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण कार्यों को तत्काल प्रभाव से ध्वस्त किया जाए।प्रशासन को मौजा खाटू खुर्द क्षेत्र में खसरा संख्या 1686/1511 (नया 621) एवं खसरा संख्या 620 की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्के मकान, दुकानें, टीन शेड व अन्य निर्माण किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर ने तहसीलदार छोटी खाटू सहित संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए।इससे पूर्व अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया था, लेकिन निर्धारित समयावधि में निर्माण नहीं हटाए जाने एवं निर्माण कार्य जारी रहने पर प्रशासन ने अब सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया है। आदेशों के अनुसार अब पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैर-मुमकिन चरागाह, पायतन एवं अन्य सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण राजस्थान काश्तकारी अधिनियम के तहत अवैध है और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। कार्रवाई के दौरान आने वाला समस्त खर्च संबंधित अतिक्रमणकर्ताओं से वसूला जाएगा।प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वहीं आमजन ने सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की इस मुहिम का स्वागत किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!