
पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर (IPS), जिला डीडवाना–कुचामन के निर्देशन में जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
डीडवाना–कुचामन पुलिस द्वारा पिक-अप वाहन चोरी के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए
एक आरोपी सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चुराई गई पिक-अप वाहन को बरामद कर लिया है।
मामले में आगे की जांच एवं कानूनी कार्रवाई जारी
है।



