DidwanaE-Paperhttps://globaldidwananews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKuchamanराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

डीडवाना–कुचामन से बड़ी सियासी खबर

डीडवाना–कुचामन।

राजस्थान की ग्रामीण और शहरी राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से टलते आ रहे शहरी निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर अब तस्वीर साफ हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से दायर विशेष अनुमति याचिका को खारिज कर दिया है, जिसके बाद यह स्पष्ट हो गया है कि अब चुनाव टाले नहीं जाएंगे। कोर्ट के फैसले के अनुसार राजस्थान में शहरी निकाय और पंचायत चुनाव 15 अप्रैल से आगे नहीं बढ़ेंगे। तब तक प्रशासक अपने पद पर बने रहेंगे, लेकिन इसके बाद चुनावी प्रक्रिया पूरी करानी अनिवार्य होगी। इस फैसले के बाद गांव-ढाणियों में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। पहले रहे सरपंचों के समर्थक फिर से सक्रिय हो गए हैं, वहीं नए संभावित उम्मीदवार भी मैदान में उतरने की तैयारी में जुट गए हैं। गांवों में चर्चाएं तेज हैं और लोग कहने लगे हैं—

“धोती-कुर्ता तैयार कर लो, अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।”

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को ग्रामीण लोकतंत्र के लिए अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में डीडवाना–कुचामन सहित पूरे जिले में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा जाएगा।आप देख रहे थे Global Didwana, धन्यवाद।

रिपोर्ट: Global Didwana टीम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!