DidwanaE-Paperhttps://globaldidwananews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKuchamanLadnunMakranaNagaurक्राइमटेक्नोलॉजीमेड़ता सिटीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

डीडवाना : तोषीणा में एटीएम चोरी की बड़ी वारदात

डीडवाना–कुचामन।

तोषीणा गांव में बदमाशों ने एटीएम को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गांव से निकलने वाले कुचामन–खाटू बाईपास मार्ग पर स्थित एटीएम को बदमाशों ने गैस कटर से काटकर उसमें रखी लाखों रुपये की नकदी चुरा ली। घटना की सूचना मिलते ही खूनखूना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम स्थल को तत्काल सीज कर दिया गया। पुलिस द्वारा एटीएम में मौजूद नकदी की वास्तविक राशि की जानकारी मंगवाई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर एटीएम में लाखों रुपये होने की बात सामने आ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए मोबाइल फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस द्वारा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इलाके में एटीएम चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!