
ग्लोबल डीडवाना न्यूज।रक्षा चौहान। पादु कला।
स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवगढ़ में कक्षा 1 से 10 तक के सभी विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। यह स्वेटर वितरण कार्यक्रम “परंपरा वही, सोच नई” पहल के अंतर्गत मकर संक्रांति पर प्राप्त दान राशि से संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को सर्दी से सुरक्षा प्रदान करना रहा।
विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक श्री भगवान ने इस अवसर पर समाज से अपील की कि दान-पुण्य की परंपरा को शिक्षा जैसे जनहित के कार्यों की ओर अधिक से अधिक मोड़ा जाए, ताकि जरूरतमंद बच्चों तक सहायता सीधे पहुंच सके।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में क.स. देवगढ़ सुश्री मोनिका कुमावत एवं शिक्षक श्री रामकेश का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने स्वेटर वितरण की व्यवस्था एवं संसाधन जुटाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर सीबीईओ भेरूंदा श्रीमती इंदु रिणवा, सरपंच टेहला श्री धनाराम लांछ, पीईईओ टेहला श्री कुलदीप सिंह रत्नू, प्रधानाचार्य देवगढ़ श्रीमती सपना जैन सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को स्वेटर पहनाकर शुभकामनाएं दी गईं।
विद्यालय परिवार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसी समाजोपयोगी एवं शैक्षिक पहलें जारी रखने का संकल्प लिया।



