DidwanaE-Paperhttps://globaldidwananews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKuchamanLadnunUncategorizedराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

जनकल्याणकारी योजनाओं पर मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने किया

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, अजमेर द्वारा सोमानी ट्रस्ट हॉल में 18 से 19 दिसंबर तक आयोजित दो दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी “वंदे मातरम की पुकार, श्रमिक सुरक्षा का विस्तार” का आज विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ. महेंद्र खड़गावत (जिला कलेक्टर) ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।उद्घाटन समारोह में विकास अधिकारी कृष्ण कुमार चावला, मौलासर के सरपंच जोगेंद्र बलारा तथा अतिरिक्त ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी भवानी सिंह राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा वंदे मातरम के 150 वर्षों से जुड़े विभिन्न सूचना-पैनलों का अवलोकन किया और सराहना की।समारोह को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर डॉ. खड़गावत ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी आमजन को योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया समझने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, किसानों और श्रमिकों से प्रदर्शनी का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि जानकारी ही सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है।दो दिवसीय प्रदर्शनी में मल्टीमीडिया माध्यमों से श्रमिक सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं युवा सशक्तिकरण तथा अन्य जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, जिससे अधिक से अधिक लोग योजनाओं से जुड़ सकें और लाभान्वित हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!