DidwanaE-Paperhttps://globaldidwananews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKuchamanLadnunक्राइमटॉप न्यूज़युवाराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

लाडनूं/डीडवाना | सड़क हादसा

एनएच-65 पर बाइक हादसा, एक गंभीर घायल

डीडवाना–लाडनूं हाईवे (एनएच-65) पर शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक सड़क हादसा हो गया। हादसा सिंघाना के पास भारती गांव के समीप हुआ, जहां बाइक पर सवार दो व्यक्ति दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में हरफूल निवासी शिमला गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची। 108 पायलट नरेश यादव एवं ईएमटी आसिफ खान की तत्परता से घायल हरफूल को तत्काल राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!