महिला समाधान समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित
डीडवाना
जिला कलक्टर डॉ. महेन्द्र खड़गावत के निर्देशन में महिला समाधान समिति की बैठक एवं डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया ने की।
बैठक में सदस्य सचिव जयप्रकाश, सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग द्वारा महिला समाधान समिति की प्रथम बैठक की पालना रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा बैठक के एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।सदस्य सचिव जयप्रकाश ने बताया कि जिले में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्रों के संचालन हेतु नई चयनित संस्थाओं का चयन पूर्ण कर लिया गया है, जिनके माध्यम से शीघ्र ही केंद्रों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही पीड़ित महिलाओं के लिए अस्थाई आश्रय, चिकित्सा एवं पुलिस सहायता एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने हेतु वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र) का संचालन जिला डीडवाना–कुचामन में शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया ने बैठक में निर्देश दिए कि जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के लिए चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।बैठक में महिला एवं बाल विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।




