Ladnunराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending
मिठड़ी बाईपास पर भीषण सड़क हादसा
रोडू निवासी गोपाल सिंह और गणेश राम गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर
लाडनूं: मिठड़ी बाईपास पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर साइन पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में रोडू निवासी गोपाल सिंह और गणेश राम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाज़ुक हालत को देखते हुए सीकर रेफर कर दिया।



