E-Paperhttps://globaldidwananews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मयुवाराजनीतिराज्य
Trending

सुबह की देश–राज्यों से बड़ी खबरें दिनांक : 19 दिसंबर | शुक्रवार | अमावस्या

🔴 राष्ट्रीय व राज्य समाचार रिपोर्ट

नई दिल्ली। देश और राज्यों में शुक्रवार को राजनीति, कूटनीति, सुरक्षा और पर्यावरण से जुड़ी कई बड़ी घटनाएं सामने आईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान में सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला, वहीं संसद से लेकर राज्यों तक राजनीतिक हलचल तेज रही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि यह 21वीं सदी का भारत है, जो वैश्विक मंच पर मजबूत भूमिका निभा रहा है। ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने पीएम मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान से नवाजा। इस दौरान भारत और ओमान के बीच व्यापार समझौतों पर भी हस्ताक्षर हुए।

संसद में हंगामे को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि कागज उछालने और लगातार व्यवधान से लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंची है। वहीं लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी G RAM G बिल विपक्ष के वॉकआउट के बीच ध्वनि मत से पारित हो गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना कमांडरों के सम्मेलन में कहा कि सुदर्शन चक्र जैसे रक्षा तंत्र से देश की सुरक्षा और मजबूत होगी। उन्होंने सेना को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

राजनीतिक गलियारों में उस वक्त चर्चा तेज हो गई जब नितिन गडकरी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी से मुलाकात का जिक्र करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि “भाई का काम किया है तो बहन का भी करना होगा।”

सड़क सुरक्षा पर चिंता जताते हुए सरकार ने बताया कि बीते तीन वर्षों में बसों में आग लगने की 45 घटनाओं में 64 लोगों की मौत हुई है।

संसदीय पैनल ने 1971 के बाद बांग्लादेश को सबसे बड़ी रणनीतिक चुनौती बताया और कहा कि वहां बढ़ता कट्टरपंथ भारत के लिए चिंता का विषय है। समाधान के रूप में बांग्लादेश के विकास में सहयोग पर जोर दिया गया।

चुनावी परिदृश्य में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर हलचल है। तमिलनाडु और गुजरात में सूची जारी होने वाली है, जबकि पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 58 लाख नाम कटने की बात सामने आई।

मनरेगा विवाद ने सियासी तूल पकड़ लिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने योजना का नाम बदलने पर आपत्ति जताई, वहीं कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने केंद्र को खुली चुनौती दी।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। BS-6 इंजन वाली गाड़ियों को ही एंट्री मिल रही है और बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट ईंधन नहीं दिया जा रहा।

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा फेरबदल हुआ। मंत्री माणिकराव कोकाटे ने इस्तीफा दे दिया, जबकि कांग्रेस को झटका देते हुए एमएलसी प्रज्ञा सातव भाजपा में शामिल हो गईं। वह दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव सातव की पत्नी हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ढाका में हालात तनावपूर्ण हो गए, जहां बांग्लादेशी विद्रोह के नेता हादी की मौत के बाद हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आईं।✍️ रिपोर्ट : हेमलता शर्मा

(सुबह की देश–राज्यों से बड़ी खबरें)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!