टॉप न्यूज़
डीडवाना–लाडनूं पुलिस की सख्त कार्रवाई: अवैध अफीम तस्करी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 260 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी कालू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ का परिवहन किया जा रहा था। सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी जप्त किया गया है।
डीडवाना–लाडनूं पुलिस की यह कार्रवाई मादक पदार्थों के अवैध नेटवर्क पर सख्त रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुलिस आगे मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।


