
दयालपुरा।
ग्राम देवरा में श्री देवनारायण भगवान का विशाल मेला 25 जनवरी (शनिवार) को श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। मेले को लेकर ग्रामीणों व श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
मेले के अंतर्गत 24 जनवरी को खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत होगी। इस दिन वॉलीबॉल व कबड्डी के लीग मैच आयोजित किए जाएंगे, वहीं भाग लेने वाली टीमों का रजिस्ट्रेशन 24 जनवरी को सुबह 10 बजे तक किया जाएगा।
25 जनवरी को मेले के मुख्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध गायक कलाकार प्रकाश चंद गुर्जर एंड पार्टी, त्रिवेणी धाम (जयपुर) अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसी दिन वॉलीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले जाएंगे। साथ ही ऊँची कूद व लंबी कूद की प्रतियोगिताएं भी होंगी।
यह पावन मंदिर सीकर–डीडवाना सीमा क्षेत्र पर स्थित है और यह मंदिर दो भागों में विभाजित है। मंदिर की विशेषता यह है कि यहां ज्योत हमेशा प्रज्वलित रहती है, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास और भी गहरा होता है।
मेला समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं व खेल प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।

