Uncategorized
Trending

धोलिया में श्रीमद् भागवत कथा का चतुर्थ दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ संपन्न

राम अवतार, वामन अवतार व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकियों ने मोहा मन, डीएसपी हिमांशु शर्मा ने किया गौशाला निरीक्षण

धोलिया | सुखदेव ढाका। ग्लोबल डीडवाना संदेश

गोपाल गौशाला प्रांगण, धोलिया में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस का आयोजन आज श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कथा व्यास द्वारा राम अवतार, वामन अवतार एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे आकर्षक झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। झांकियों के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

डीएसपी हिमांशु शर्मा ने किया गौशाला निरीक्षण

कार्यक्रम में डीडवाना जिला डीएसपी हिमांशु शर्मा अपनी टीम के साथ विशेष रूप से पधारे। उन्होंने कथा का श्रवण किया तथा संपूर्ण गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने गौशाला संचालकों एवं आयोजन समिति का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए गौसेवा के कार्य को अनुकरणीय बताया।

गौसेवा हेतु सराहनीय सहयोग

कथा के दौरान गौसेवार्थ विभिन्न भामाशाहों एवं समाजसेवियों द्वारा उदार सहयोग प्रदान किया गया, जिसकी सर्वत्र प्रशंसा की गई।

गौ सेवार्थ चोटिया समाज समिति, धोलिया की ओर से अखिल भारतीय खाण्डल विप्र शाखा सभा अध्यक्ष महेश कुमार चोटिया सहित युवा वर्ग

(राकेश चोटिया, विकास चोटिया, बृजमोहन चोटिया, अशोक चोटिया, भजन लाल शर्मा, अमित शर्मा, प्रदीप चोटिया, पंडित जितेंद्र चोटिया, ललित चोटिया, नरेश चोटिया, शुभम, बनवारी लाल, दीपक, पवन, गिरधारी आदि)

द्वारा ₹5,11,000/- का सहयोग प्रदान किया गया।

वहीं पुष्पराज जी चोटिया द्वारा ₹1,00,000/- का सहयोग दिया गया।

श्री चतरा राम भाकर, रघुनाथ जांगिड़ एवं मालचंद दायमा ने ₹21,000/–₹21,000/- का सहयोग किया।

जबकि हीरादास, रतनलाल रीधकरण बेनीवाल, श्रीमती राजल बाईसा, भगवानी देवी-सुनील-सुशील दायमा (संयुक्त रूप से), राजेंद्र सिंह धोलिया (भूतपूर्व सरपंच) एवं लिछमा देवी (पत्नी स्व. रतिराम स्वामी) ने ₹11,000/–₹11,000/- की राशि गौसेवा हेतु भेंट की।

ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता

इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा सेवार्थ कार्य किए। आसपास के गांवों से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भागवत कथा समिति एवं गौशाला सेवा समिति द्वारा निशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की गई। साथ ही सभी श्रोताओं एवं भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की भी समुचित व्यवस्था की गई।

गणमान्यजन व मीडिया प्रतिनिधि रहे उपस्थित

कार्यक्रम में गोवर्धन सिंह डाबड़ी, राजेंद्र सिंह धोलिया (भूतपूर्व सरपंच), ध्यावा गौशाला समिति अध्यक्ष, विनय प्रकाश लेडी, सीताराम शर्मा (लाडनूं), शिवभगवान पटवारी (रोडू), नेमाराम प्रजापत (मुलडाकिया) सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस दौरान रिपोर्टर हेमलता शर्मा एवं जिला ब्यूरो चीफ सुखदेव ढाका भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!