दयालपुरा व ललासरी में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित
दयालपुरा। दयालपुरा एवं ललासरी गांवों में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय सांगलिया
धूणी पीठाधीश्वर ओमदास महाराज, मावा धूणी पीठाधीश्वर प्रकाश दास महाराज एवं दयालपुरा महंत माधव दास महाराज रहे। कार्यक्रम में धर्म जागरण संयोजक जोधपुर ललित विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम से पूर्व शुक्रवार को वाहन रैली का आयोजन किया गया। साथ ही प्रतिदिन सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। रविवार को ललासरी व दयालपुरा के विभिन्न मार्गों से कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर डीजे के साथ शामिल हुईं।सभा को संबोधित करते हुए ओमदास महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में सभी देवी-देवताओं की पूजा की जाती है और हिन्दू समाज एकजुट है। वहीं माधव दास महाराज ने कहा कि हिन्दू समाज के सभी वर्ग समान हैं तथा सनातन और हिंदुत्व की रक्षा के लिए समाज को एकजुट रहना आवश्यक है।सम्मेलन के दौरान धर्म जागरण और सामाजिक एकता पर विचार व्यक्त किए गए।


