DidwanaKuchamanLadnunराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

हाईवे सड़क के दोनों किनारों पर खड़ी बसें, यात्रियों की जान पर मंडरा रहा खतरा

भारी वाहनों की तेज रफ्तार से बढ़ा हादसे का डर

लाडनूं |हेमलता शर्मा। ग्लोबल डीडवाना न्यूज। शहरी क्षेत्र लाडनूं के स्थानीय बस स्टैंड पर इन दिनों सीसी रोड निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह कार्य विधायक मुकेश भाकर एवं नगर पालिका अध्यक्ष रावत खां के महत्वपूर्ण प्रयासों से कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस स्थान पर पहले नालों का गंदा पानी और बारिश का पानी दिन-रात तालाब की तरह भरा रहता था, जिससे आमजन को भारी परेशानी होती थी। जनहित में इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है।

बस स्टैंड पर निर्माण कार्य के चलते शहर में लगने वाले जाम को देखते हुए स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने यात्री बसों को फिलहाल बस स्टैंड के भीतर नहीं लाकर करंट बालाजी चौराहे पर कोर्ट के पास नगर पालिका की खाली पड़ी जमीन में खड़ा करने का निर्णय लिया था।

लेकिन बस चालकों और बस मालिकों की लापरवाही के चलते यह व्यवस्था पूरी तरह विफल होती नजर आ रही है। बताया गया कि निर्धारित खाली भूमि का उपयोग करने के बजाय बसों को हाईवे सड़क के दोनों किनारों पर खड़ा किया जा रहा है। बस पकड़ने की जल्दबाजी में यात्री तेज रफ्तार सड़क को पार कर रहे हैं, जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

इसी मार्ग से तेज गति से भारी वाहन भी गुजरते हैं, क्योंकि पास ही ओवरब्रिज स्थित है। ऐसे में यात्रियों का सड़क पार करना किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। कई यात्री भारी बैग व लगेज के साथ हाईवे पार कर रहे हैं, जिससे उनका संतुलन बिगड़ने का खतरा और बढ़ जाता है।

जानकारी के अनुसार करंट बालाजी चौराहा पहले से ही एक्सीडेंट जोन माना जाता है और यहां पूर्व में कई हादसे हो चुके हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन से मांग की है कि सभी यात्री बसों को सख्ती से कोर्ट के पास निर्धारित खाली जमीन में ही खड़ा करवाया जाए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!