पादूकलां में श्री श्रीयादे माता प्रजापति सेवा समिति की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
श्रद्धा के साथ हुआ शुभारंभ, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
पादूकलां।
अखिल भारतीय श्री श्रीयादे माता प्रजापति सेवा समिति, पुष्कर के तत्वावधान में शनिवार को समिति की एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष हीरालाल प्रजापति ने की। बैठक का शुभारंभ समाज की आराध्य देवी श्री श्रीयादे माताजी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धा भाव से किया गया।पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति बैठक में उपाध्यक्ष ताराचंद प्रजापति, उपाध्यक्ष गोपाल प्रजापति, सचिव सत्यनारायण भराई सहित समिति के समस्त कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। आय–व्यय एवं आम सभा के ब्यौरे पर चर्चा कार्यकारिणी बैठक में आम सभा में प्रस्तुत किए गए ब्यौरे एवं आय–व्यय के हिसाब-किताब पर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के उपरांत धन्यवाद प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।नए भवन निर्माण को लेकर मंथन बैठक में कृषि भूमि पर निर्माणाधीन नए भवन की प्रगति एवं आगामी कार्यवाही पर गहन विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पुराने भवन की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। भामाशाहों से सहयोग एवं छात्रावास व्यवस्था पर जोर समाज के भामाशाहों से जनसंपर्क कर आर्थिक सहयोग जुटाने पर विशेष चर्चा की गई। इसके साथ ही समाज के विद्यार्थियों के हित में छात्रावास व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तृत विचार रखे गए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं मिल सकें। समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया और समिति के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के सुझाव दिए।अध्यक्ष ने जताया आभार
अंत में समिति अध्यक्ष हीरालाल प्रजापति ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सक्रिय रहकर कार्य करती रहेगी।