पायली में रालोपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, पंचायत चुनावों को लेकर भरी हुंकार
विधानसभा लाडनूं | ग्राम पंचायत पायली

दयालपुरा। लाडनूं विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पायली में मंगलवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं बैठक आयोजित की गई। सम्मेलन की अध्यक्षता बाबूलाल अग्रवाल (पूर्व सरपंच, पायली) ने की।
मुख्य अतिथि डीडवाना–कुचामन जिला प्रभारी भूराराम शेषमा रहे, जबकि अतिथि के रूप में नावा विधानसभा समन्वय समिति सदस्य रणजीत पोषक उपस्थित थे।
आरएलपी कार्यकर्ता श्रवण मावा ने बताया कि सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही आगामी पंचायती राज व जिला परिषद चुनावों को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
ग्रामीणों ने एक स्वर में रालोपा को मजबूती दिलाने का भरोसा जताते हुए कहा कि इस बार पंचायत चुनावों में पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि डीडवाना व मौलासर पंचायत समितियों में रालोपा मजबूती से जीत दर्ज करेगी और अब “किसानों के पुत्र मैदान में आ चुके हैं।”
रालोपा में शामिल हुए नए चेहरे
सम्मेलन के दौरान कई नए लोगों को रालोपा की सदस्यता दिलाई गई।
मेवाराम मेघवाल (ललासरी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य – कांग्रेस)
रुपिका चौधरी (सुदरासन, भाजपा पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी)
दोनों का पार्टी में शामिल होने पर माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मनीष धायल मावा, मनीष शेषमा, मनोहर तेतवाल, ललासरी, धर्मेंद्र नेहरा, बलबीर थालोड़ (पायली) सहित बड़ी संख्या में आरएलपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



