https://globaldidwananews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमटॉप न्यूज़देशराज्य
Trending

तमिलनाडु में सोना तस्करी का बड़ा खुलासा, ₹8 करोड़ के सोने के बिस्कुट जब्त

नागपट्टिनम

तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले में पुलिस ने सोना तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए श्रीलंका से तस्करी कर लाए गए करीब ₹8 करोड़ मूल्य के 6 किलोग्राम सोने के बिस्कुट जब्त किए हैं। इस कार्रवाई से जिले के तटीय इलाके में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, वेदारण्यम क्षेत्र के पास विलुंडमवाड़ी तटीय इलाके में क्यू ब्रांच पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि श्रीलंका से नाव के जरिए सोने के बिस्कुट लाकर उन्हें दोपहिया वाहन से आगे ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही क्यू ब्रांच की टीम सक्रिय हुई और पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।तलाशी के दौरान विलुंडमवाड़ी मेन रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति टू-व्हीलर पर आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर घबराया हुआ नजर आया। पुलिस ने उसे रोककर जब तलाशी ली, तो उसके दोपहिया वाहन के स्टोरेज कम्पार्टमेंट से सोने के बिस्कुट बरामद हुए।पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान शिवकुमार (42) के रूप में हुई, जो नागपट्टिनम का मछुआरा बताया गया है। वह मूल रूप से वेलंकन्नी के पास वनवनमहादेवी गांव का निवासी है और पिछले कुछ महीनों से नागपट्टिनम में रह रहा था। जब्त सोने के बिस्कुटों का कुल वजन 6 किलोग्राम है, जिसकी मौजूदा बाजार कीमत करीब ₹8 करोड़ आंकी गई है।पुलिस ने सोने के बिस्कुटों के साथ स्मगलिंग में इस्तेमाल किए गए टू-व्हीलर को भी जब्त कर लिया है। आरोपी को आगे की जांच के लिए थोप्पुथुराई कस्टम्स कार्यालय ले जाया गया, जहां कस्टम विभाग और क्यू ब्रांच पुलिस संयुक्त रूप से उससे पूछताछ कर रही है।फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह सोना किसके लिए तस्करी किया जा रहा था, इसके पीछे कौन-सा गिरोह सक्रिय है और श्रीलंका से तमिलनाडु तक इस तस्करी नेटवर्क की कड़ियां कहां तक जुड़ी हुई हैं।₹8 करोड़ की सोना तस्करी के इस मामले ने विलुंडमवाड़ी सहित पूरे नागपट्टिनम जिले में सनसनी फैला दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!