डीडवाना शहर में संचालित पूजा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित उड़ान खेल महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को अनेक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. बजरंग सिंह राठौड़ ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता के तहत कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रोचक एवं मनोरंजक खेल आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह, ऊर्जा एवं खेल भावना के साथ भाग लिया। इस दौरान बॉल बैलेंसिंग, 100 मीटर रेस, स्पून रेस, ऑक्टोपस रेस, कैटरपिलर रेस, बास्केटबॉल, खो-खो, कबड्डी सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।
डॉ. राठौड़ ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान विवान, नवनीत, नवप्रीत, अयान, आरवी, जसराज, वंदना, शीतल ने प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान अलीना, पायल, रमन, राजवीर, सूफियान, दिव्या, आयुष, खुशबू ने प्राप्त किया तथा तृतीय स्थान देवांशी, कार्तिक, हिमांशी, दीपांशु, जयसिंह, कुलदीप, मनजीत, अनुष्का, ईशा, खुशी ने प्राप्त किया।
वहीं बॉल बैलेंसिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हमदान, सायन, दक्ष, द्वितीय स्थान वंश, फैजल, यशवंत, उज्जर तथा तृतीय स्थान आव्या, यशवीर, प्रयागराज ने प्राप्त किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता में नवनीत की टीम विजेता रही। वहीं फुटबॉल बालक वर्ग में हर्षत की टीम विजेता रही तथा बालिका वर्ग में कुलगौरवी की टीम ने जीत दर्ज की। बास्केटबॉल बालिका वर्ग में गौरवी की टीम विजेता रही।
अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास, टीमवर्क और शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते


