सांसद हनुमान बेनीवाल ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की मुलाकात, राजस्थान के हवाई विकास को लेकर रखी बड़ी मांगें
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल
Your message has been sent
नई दिल्ली। माननीय सांसद श्रीमान हनुमान बेनीवाल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री के. राम मोहन नायडू जी से मुलाकात कर राजस्थान के हवाई क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
सांसद बेनीवाल ने मंत्री जी से नागौर हवाई पट्टी का विस्तार कर विकास हेतु बजट आवंटित करने तथा डीडवाना में नई हवाई पट्टी विकसित करने की मांग प्रमुखता से रखी।
इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान में पर्यटन व व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीकानेर, जोधपुर, किशनगढ़, जैसलमेर और उदयपुर से नियमित एवं किफायती उड़ानों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
सांसद बेनीवाल ने माउंट आबू और पुष्कर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए सीजनल और चार्टर फ्लाइट्स शुरू करने की भी मांग रखी।
उन्होंने जयपुर हवाई अड्डे से घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बढ़ाने तथा उदयपुर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में हवाई सुविधाओं के विस्तार से पर्यटन, व्यापार, रोजगार और निवेश को नई गति मिलेगी।


