DidwanaKuchamanMakranaNagaurदुनियादेशमेड़ता सिटीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

नेशनल हाईवे-58 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती और 7 वर्षीय बेटे की मौत

बिचपुड़ी गांव के पास भीषण भिड़ंत, बाइक कार के बोनट में फंसी; दूगौर ढाणी का परिवार लौट रहा था घर

मेड़ता सिटी (नागौर, GDN News)। नेशनल हाईवे संख्या-58 स्थित बिचपुड़ी गांव के पास मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। आमने-सामने की इस भिड़ंत में बाइक पर सवार दंपती और उनका 7 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के थोड़ी देर बाद तीनों की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक कार के बोनट में बुरी तरह फंस गई।

पुलिस के अनुसार दूगौर की ढाणी निवासी श्रवणराम विश्नोई अपनी पत्नी और बेटे के साथ रेण गांव से अपनी ढाणी लौट रहा था। बिचपुड़ी पहुंचने से करीब आधा किलोमीटर पहले सड़क किनारे होटल के पास सामने से आ रही कार ने तेज रफ्तार में ओवरटेक करते हुए बाइक को सीधी टक्कर मारी। टक्कर लगते ही बाइक कार के बोनट में फंसकर दूर तक घिसटती चली गई।

हादसे में श्रवणराम (50) पुत्र जीवनाराम, उनकी पत्नी शारदा (45) और बेटा विजय (7) गंभीर रूप से घायल हुए। तीनों को मेड़ता उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखकर पोस्टमार्टम करवाया।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। पुलिस ने कार जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!