अवैध शराब फैक्ट्री पर डीडवाना-कुचामन पुलिस की बड़ी कार्रवाई

डीडवाना-कुचामन/मौलासर पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन श्रीमती ऋचा तोमर के निर्देशन में डीडवाना-कुचामन पुलिस द्वारा अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की गई। पुलिस थाना मौलासर व डीएसटी डीडवाना की संयुक्त टीम ने दबिश देकर अवैध शराब बनाने में उपयोग आने वाली सामग्री, पैकिंग मशीन, लेबल, स्प्रीट, ढक्कन व अन्य सामान को जब्त किया।कार्रवाई के दौरान शराब बनाने के लिए उपयोग में ली जा रही करीब 70 लीटर अवैध स्प्रीट बरामद की गई। साथ ही अवैध शराब की कुल 71 पेटियां, जिनमें 3409 पव्वे भरे हुए थे, पुलिस ने कब्जे में लिए। शराब के परिवहन के लिए खड़ी बिना नम्बरी पिकअप गाड़ी को भी जब्त किया गया।मौके से मकान मालिक गोपालराम को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा अवैध शराब के धंधे के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहने की बात कही गई है।




