महिला अधिकारिता विभाग डीडवाना में कार्यशाला आयोजित, योजनाओं से महिलाओं को किया जागरूक
अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत सखी केंद्र भ्रमण और जागरूकता रैली का आयोजन
डीडवाना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला अधिकारिता विभाग डीडवाना द्वारा 4 से 8 मार्च तक मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत विभागीय कार्यालय में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना रहा।
कार्यक्रम सहायक निदेशक जयप्रकाश के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें जिलेभर में योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। इस दौरान महिलाओं को सखी केंद्र का भ्रमण करवाया गया तथा महिला अधिकारों और सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली भी निकाली गई।
कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। विभाग के सुपरवाइजर सुरेंद्र ने उपस्थित महिलाओं को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
पन्नाधाय सुरक्षा एवं सलाह केंद्र (पीएसएसके) के सदस्यों ने महिलाओं को लाड़ो प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना तथा मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक जयप्रकाश ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर विभागीय पहल की सराहना की।
#DidwanaNews #MahilaSashaktikaran #InternationalWomensDay #NagaurNews #RajasthanNews
