DidwanaE-Paperhttps://globaldidwananews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifLadnunMakranaNagaurटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़मेड़ता सिटीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

Global Didwana News – कृषि समाचार

जिले में किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने व कालाबाजारी रोकने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

रबी सीजन में किसानों को यूरिया, डीएपी सहित अन्य उर्वरकों की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिले में नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है।कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक हरिओम सिंह राणा ने बताया कि रबी 2025–26 में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिला स्तर पर यह कंट्रोल रूम सक्रिय किया गया है। इसके लिए प्रभारी के रूप में रमेश बेनिवाल (कृषि अधिकारी – सामान्य) और सहप्रभारी के रूप में राजू राम को नियुक्त किया गया है।कंट्रोल रूम का समय प्रातः 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। किसान उर्वरक उपलब्धता, वितरण में अनियमितता, अधिक दाम वसूली या कालाबाजारी से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए नीचे दिए गए नंबरों पर सीधे संपर्क कर सकेंगे।

कंट्रोल रूम संपर्क नंबर :

📞 प्रभारी – रमेश बेनिवाल : 9529274229

📞 सहप्रभारी – राजू राम : 8441016597

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि यदि कहीं भी अनियमितता दिखाई दे तो तुरंत नियंत्रण कक्ष को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके और जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था पारदर्शी व सुचारू बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!