Global Didwana News रिपोर्ट रिपोर्टर : हेमलता शर्मा
निष्क्रान्त/कस्टोडियन भूमि के वास्तविक कब्जाधारियों को नहीं किया जाएगा बेदखल : विधायक यूनुस ख़ान डीडवाना, 30 नवम्बर।
डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक यूनुस ख़ान ने शुक्रवार को ग्राम धनकोली पहुंचकर यहाँ स्थित निष्क्रान्त/कस्टोडियन (सिवायचक) भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, मकान मालिकों और कृषि भूमि पर वर्षों से रह रहे वास्तविक कब्जाधारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

ग्रामीणों ने बताया कि वे लंबे समय से इस भूमि पर मकान बनाकर रह रहे हैं और खेती कर रहे हैं, लेकिन नियमन व आवंटन प्रक्रिया पूरी न होने से भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।विधायक यूनुस ख़ान ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि डीडवाना क्षेत्र के करीब 20 गाँवों में स्थित कस्टोडियन (सिवायचक) भूमि पर बसे वास्तविक पात्र कब्जाधारियों को किसी भी प्रकार से बेदखल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि पात्र परिवारों के अधिकार पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।उन्होंने बताया कि भूमि आवंटन, नियमन और नामांतकरण की प्रक्रिया जिला प्रशासन के सहयोग से शीघ्र, पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे जिला प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क में हैं और हर पात्र परिवार को उनका हक दिलाने के लिए आवश्यक कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई प्राथमिकता से करवाएंगे।
Global Didwana News इस मुद्दे पर आगे भी नियमित अपडेट देता रहेगा।

