DidwanaE-Paperhttps://globaldidwananews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKuchamanLadnunटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

सूरतगढ़ में भीषण सड़क हादसा

*श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ से खबर:* *ट्रेलर से टक्कर के बाद फ्लाईओवर की दीवार पर लटकी बोलेरो* मानकसर फ्लाईओवर पर बीती रात करीब 3 बजे हुआ हादसा, हादसे में बोलेरो चालक की हुई मौत, मृतक सूरतगढ़ का ही बताया जा रहा निवासी, सिटी पुलिस थाना मौके पर पहुंची, घटनास्थल का किया निरीक्षणट्रेलर से भिड़ंत के बाद फ्लाईओवर की दीवार पर लटकी बोलेरो, चालक की मौत

सूरतगढ़। मानकसर फ्लाईओवर पर बीती रात करीब 3 बजे हुए भीषण हादसे में बोलेरो चालक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो की सामने से आ रहे ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर का प्रभाव इतना भयावह था कि बोलेरो फ्लाईओवर की साइड वॉल पर चढ़कर आधा हवा में लटकी रह गई।घटना की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस थाना सूरतगढ़ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्रेन की मदद से बोलेरो को हटवाया, जिसके बाद फ्लाईओवर पर जाम की स्थिति सामान्य हो सकी।मृतक की पहचान सूरतगढ़ निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!