DidwanaKuchamanराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending
इंडोलाव की ढाणी के पास नीलगाय से बड़ा हादसा, नरेंद्र गंभीर घायल डीडवाना।
डीडवाना।इंडोलाव की ढाणी मेला मैदान के पास मंगलवार सुबह अचानक सड़क पर आई नीलगाय दो युवकों के लिए आफत बन गई। नीलगाय से टक्कर होने पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कपड़ोद निवासी नरेंद्र पुत्र इंद्र सिंह को काफी गहरी चोटें आई हैं, जबकि जितेंद्र पुत्र रणजीत सिंह को हल्की चोटें आईं।
दोनों युवक खेतों की ओर जा रहे थे तभी झाड़ियों से अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई और हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर बाइक के परखच्चे उड़ गए। ग्रामीणों ने तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार नरेंद्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है और गहरी चोटों का उपचार जारी है।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में बढ़ती नीलगायों की संख्या पर नियंत्रण और सुरक्षा उपायों की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।


