डीडवाना। शहर के कलवानी चौराहे पर मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में पल्सर बाइक सवार हार्दिक सेन घायल हो गया, जबकि बाइक पर मौजूद दूसरा युवक पूरी तरह सुरक्षित रहा। हादसे में स्विफ्ट कार का ड्राइवर साइड का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी मौके से चलने लायक नहीं बची।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार बाइक पर दो लोग सवार थे। इनमें से हार्दिक पीछे बैठा हुआ था, जबकि ड्राइव करने वाला दूसरा युवक सुरक्षित रहा और उसे कोई चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीछे से आ रहे बड़े वाहनों की तेज और चमकदार सफेद लाइटों की वजह से बाइक सवारों की आंखें चकाचौंध हो गईं, जिससे बाइक असंतुलित होकर आगे चल रही स्विफ्ट कार से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि स्विफ्ट कार का अगला और ड्राइवर साइड पूरी तरह दब गया। हादसे के तुरंत बाद स्विफ्ट कार चालक ने समझदारी दिखाते हुए पीछे से आ रही एक अन्य गाड़ी को रोका और उसकी मदद से घायल हार्दिक को राजकीय बागड़ जिला चिकित्सालय पहुँचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे की औपचारिक रिपोर्ट दर्ज की। चिकित्सालय में हार्दिक को प्राथमिक उपचार देकर उसकी स्थिति सामान्य होने पर उसे छुट्टी दे दी
