डीडवाना। स्थानीय क्षेत्र में भारत के संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक और विश्व मानवता के प्रतीक बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बाबा साहेब के विचारों, संघर्षों एवं अमूल्य योगदान को नमन किया।
कार्यक्रम में एस.आर. लूनिया, मेघवाल समाज के अध्यक्ष जगमाल धेतरवाल (RLP), भगवानजी पावड़िया, सरपंच ललासरी, छात्र प्रतिनिधि उमेश जोया, एडवोकेट संजय राठी, कोषाध्यक्ष चेनाराम जी, एडवोकेट लक्ष्मी सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
मौके पर वर्तमान वर्ता अधिकारी डीडवाना कुचामन जेठू सिंह जी भी मौके पर रहे मौजूद
सभी वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर ने जीवनभर सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया और शिक्षा, समानता तथा मानवाधिकारों को समाज का पहला अधिकार बताया।
उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. अम्बेडकर की सोच केवल दलितों के लिए ही नहीं थी, बल्कि पूरे भारत और मानव समाज को उठाने की थी।



