Didwanaलोकल न्यूज़

डीडवाना–कुचामन: एसपी श्रीमती ऋचा तोमर के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी, आरोपी रमेश लेगा गिरफ्तार

डीडवाना–कुचामन। पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने एक और बड़ी सफलता अर्जित करते हुए आरोपी रमेश लेगा को पकड़ने में सफलता पाई है।

कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 10.79 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए. बरामद किया गया। साथ ही, नशीले पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट डिज़ायर कार को भी पुलिस ने मौके से जब्त कर लिया।

सूत्रों के अनुसार आरोपी को सरहद तोषिणा क्षेत्र में घेराबंदी कर दबोचा गया। आरोपी के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एसपी श्रीमती ऋचा तोमर ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा नशे के अवैध व्यापारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि नशे के कारोबार से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं, ताकि समाज में फैल रही इस बुराई पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

— GLOBAL NEWS DIDWANA रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!