Uncategorized

डीडवाना–कुचामन पुलिस का दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान सफल

एसपी श्रीमती ऋचा तोमर के निर्देशन में 50 टीमों ने पूरे जिले में दिखाई दमदार सक्रियता

डीडवाना–कुचामन। अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर के निर्देशन में जिले में 29 व 30 नवंबर 2025 को दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया, जिसमें जिला पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली।

अभियान में कुल 50 पुलिस टीमें शामिल रहीं, जिनमें 215 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात थे। इन टीमों ने जिले के विभिन्न कस्बों, गांवों और संवेदनशील इलाकों में जाकर 252 स्थानों पर दबिश दी तथा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों की गहन जांच-पड़ताल की।

अभियान की प्रमुख उपलब्धियाँ

  • 06 प्रकरण विभिन्न स्थानीय अधिनियमों के तहत दर्ज

  • 43 स्थायी वारंटियों, पी.ओ., मफरूर अपराधियों एवं लंबित वारंटों का निस्तारण

  • एनडीपीएस एक्ट के तहत 1 आरोपी गिरफ्तार

  • 65 व्यक्तियों को धारा 126 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार

  • सतत दबिश के कारण अपराधियों में खौफ का माहौल, कई क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

लगातार निगरानी और पुलिस की कड़ी कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ी और अपराधियों में दहशत का माहौल रहा।

एसपी श्रीमती ऋचा तोमर ने कहा कि जिले में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध गतिविधियों, नशा कारोबार और अपराधों के विरुद्ध निरंतर अभियान जारी रहेगा।


संवाददाता : अशोक

GLOBAL DIDWANA NEWS

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!