Uncategorized
Trending

राजस्थान पुलिस और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के बीच ऐतिहासिक समझौता

पुलिस आधुनिकीकरण, अकादमिक प्रशिक्षण और शोध को नई दिशा देने वाला MOU जयपुर में हुआ सम्पन्न

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने भविष्य की पुलिसिंग को उन्नत और तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (NDRU) के साथ ऐतिहासिक MOU साइन किया। यह समझौता पुलिस मुख्यालय, जयपुर में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ।

समझौते का उद्देश्य पुलिस प्रशिक्षण, आधुनिक सुरक्षा अध्ययन, संयुक्त रिसर्च प्रोजेक्ट्स और प्रोफेशनल स्किल डेवलपमेंट को मजबूत करना है। अधिकारियों के अनुसार यह सहयोग राजस्थान पुलिस को फ्यूचर-रेडी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा, NDRU के वाइस चांसलर, डीन, डीजी अनिल पालीवाल, संजय अग्रवाल सहित दोनों संस्थानों के शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे। MoU से पुलिस अनुसंधान और ट्रेनिंग संरचना में व्यापक सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!